चकाई : भेलवाघाटी से हार्डकोर नक्सली सुखदेव मुर्मू गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 26 मई 2021

चकाई : भेलवाघाटी से हार्डकोर नक्सली सुखदेव मुर्मू गिरफ्तार

Chakai / चकाई (न्यूज़ डेस्क):-

बिहार -झारखंड की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक हार्डकोर नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाघाटी गांव निवासी सुखदेव मुर्मू पिता बड़कू मुर्मू के रूप में की गई है। इस संबंध में चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि चकाई थाना कांड संख्या 17/ 18 के अभियुक्त नक्सली सुखदेव मुर्मू के घर में रहने की सूचना प्राप्त हुआ। जिसके बाद झारखंड के भेलवाघाटी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, चकाई एसआई संजय कुमार यादव एवं चकाई सीआरपीएफ के जवान के द्वारा एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया।


इस दौरान नक्सली सुखदेव मुर्मू को घर से ही  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली पर चकाई थाना कांड संख्या 17/ 18 का अभियुक्त था। जिस पर धारा 120 बी भदवि एवं 25 1बीए, 26,35 आर्म्स एक्ट,16 , 17, 18, 19, 20, 21, 22 यूएपी एक्ट के तहत मामला दर्ज था।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Chakai, #Police, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement