अलीगंज : रामाशीष कुशवाहा बने JDU खेल-कूद प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 मई 2021

अलीगंज : रामाशीष कुशवाहा बने JDU खेल-कूद प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी, लोगों ने दी बधाई

 


ALIGANJ News / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-


जिले के अलीगंज प्रखंड के मानपुर गांव निवासी रामाशीष कुशवाहा को बिहार प्रदेश जदयू  खेल -कूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने पत्र जारी कर श्री कुशवाहा को जमुई जिला खेल-कूद प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। उनके द्वारा जिला प्रभारी मनोनीत किये जाने पर नव मनोनीत जिला प्रभारी रामाशीष कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा को साधुवाद व बधाई देते हुए कहा कि जो मुझे उत्तरदायित्व वरीय नेताओं के द्वारा दी गयी है, उसे बखूबी इमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का भरसक प्रयास करूंगा। इधर, जिला प्रभारी मनोनीत किये जाने पर जद यू के वरिष्ठ नेता किसान धर्मेद्र कुशवाहा , जिला महासचिव सह पूर्व सिकंदरा विधानसभा के प्रत्याशी सुभाष पासवान, मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, नगीना रविदास, किसान प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो सहित दर्जनों लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल कूद प्रकोष्ठ के जमुई जिला प्रभारी रामाशीष कुशवाहा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में खिलाडियों की प्रतिमा को निखारने का किया जाएगा। इसमे अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी के नीतियों से अवगत कराकर जोडने का काम करेंगे, जिससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त हो सकेगी। 


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #Politics, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement