झाझा रेफरल अस्पताल में 210 लोगों को दिया गया कोविड-19 का टीका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 15 मई 2021

झाझा रेफरल अस्पताल में 210 लोगों को दिया गया कोविड-19 का टीका

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui) | सोनू कुमार [Edited by: Sushant] : झाझा रेफरल हॉस्पिटल (Jhajha Referral Hospital) में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को कोविड-19 का टीका शनिवार को दिया गया। जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में 45 से अधिक उम्र वालों में 30 लोगों को टीका दिया गया। जिसमें कई लोगों ने दूसरा डोज लिया।
वहीं बीते रविवार से शुरू हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण में शनिवार को 180 लोगों को प्रथम डोज दिया गया। सभी लोगों को टीका देने के बाद अस्पताल में 30 मिनट तक आराम करवाया गया। उसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई।

Responsive Advertisement