Chakai : अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक पर किया हमला, घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 28 मई 2021

Chakai : अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक पर किया हमला, घायल

 

Chakai /  चकाई (न्यूज़ डेस्क) :- थाना क्षेत्र के  दोतना जंगल में अज्ञात बदमाशों ने एक  व्यक्ति को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल व्यक्ति की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठसपहा  निवासी  मोहन यादव के रूप में की गई है।घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल व्यक्ति को देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में घायल व्यक्ति के पुत्र विकास यादव ने बताया कि हमारे पिता मोहन यादव ऑटो चलाते हैं और वह हर दिन की भांति गुरुवार को भी ऑटो में सवारी लेकर पिपराटांड़ गांव गए थे। जहां से सवारी उतार कर वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान दोतना जंगल के पास दो बदमाश सवारी बनकर ऑटो में सवार हो गए।ऑटो बीच जंगल में पहुंचते ही दोनों अपराधी ने अचानक पिताजी पर हमला कर दिया और चाकू से गला रेतने लगा। किसी तरह पिताजी दोनों अपराधी के चंगुल से छूट कर वहां से भागे और पास के दोतना गांव पहुंचकर लोगों को इस घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद लोगों द्वारा एवं परिजनों के सहयोग से घायल व्यक्ति को चंद्रमंडीह थाना लाया गया।जहां से उन्हें इलाज के लिए चकाई रेफरल भेज दिया गया।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि घायल के परिजनों द्वारा इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।लेकिन सूचना के आधार पर मामले की छानबीन  की जा रही है। 


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Chakai, #Accident, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement