अलीगंज BRC में संचालित सामुदायिक किचेन का सिकंदरा विधायक ने किया निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 मई 2021

अलीगंज BRC में संचालित सामुदायिक किचेन का सिकंदरा विधायक ने किया निरीक्षण



Aliganj News / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह ) :-


 लाकॅडाउन में सुबे के मुखिया नीतीश कुमार के निर्देश पर अधिकारियों के द्वारा हर प्रखंड में गरीब,असहाय व जरूरतमंदो के बीच चल रहे सामुदायिक किचेन को सोमवार की दोपहर औचक निरीक्षण किया। भोजन कर रहे लोगों से भोजन की गुणवत्ता व भोजन मिलने के बारे में भी जानकारियां ली। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कहा कि इस आपदा के समय सुबे की सरकार हर जरूरतमंदो के सहयोग के लिए तत्पर हैं। इस सामुदायिक किचेन से चलाये जाने से गरीबों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस किचेन से गरीब, ठेला चालकों व ऑटो चालक , मजदुरी करने वाले को इस लाकॅडाउन में आर्थिक तंगी के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। वैसे लोगों के लिए यह सामुदायिक किचेन से राहत मिल रही है। उन्हे दो समय भर पेट भोजन सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। विधायक ने सामुदायिक किचेन में मौजूद कर्मियों व सीओ को भोजन की गुणवत्ता व मीनु के देने का निर्देशभी दिया है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी प्रकार भोजन करने वाले लोगों को परेशानी व शिकायत नही हो। इसलिए क्षेत्र में घुमकर हर प्रखंड में संचालित सामुदायिक किचेन का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने भोजन कर रहे लोगों से कहा किसी प्रकार भोजन में शिकायत मिले तो तुंरत मेरे मोबाइल पर जानकारी दे। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय हर लोगों की मदद के सरकार कृत संकल्पित हैं। मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Aliganj, #LockDown, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement