अलीगंज BRC में शुरू हुआ सामुदायिक किचेन, जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 May 2021

अलीगंज BRC में शुरू हुआ सामुदायिक किचेन, जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

 ALIGANJ / अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

सरकार के आदेश व जिला प्रशासन के निर्देश पर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी में सामुदायिक किचेन की शुरुआत शुक्रवार को किया गया। गरीबों व जरूरतमंदो के बीच दोनों टाईम भोजन मिलना अंचलाधिकारी अरविंद के नेतृत्व में शुरू कर दिया गया है। सीओ श्री कुमार ने बताया कि इस महामारी कोरोना काल में लाकॅडाउन के कारण गरीबों को आर्थिक संकट के कारण दो वक्त की रोटी मुनासिब नहीं हो पा रहा है। उन्हे इस सामुदायिक किचेन से भर पेट भोजन सरकार के द्वारा स्थानीय प्रशासन की देख रेख में मुहैया करायी जा रही है। इस विकट समय में परेशानी झेल रहे गरीब ठेला चालक,मजदूरो को भोजन की वयवस्था किया गया है। सभी को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा हो।यह व्यवस्था अलीगंज प्रखंड स्थित बीआरसी कैंपस में किया गया है। लाकॅडाउन समय तक जारी रहेगा। जिन लोगों आर्थिक रूप से परेशानी है और गरीब व मजदूर है वो दो टाईम आकर भोजन कर सकते है। सीओ अरविंद कुमार शुक्रवार को सामुदायिक किचेन की जायजा लेकर अपने देख रेख में भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं।

Post Top Ad