खैरा : अनुमंडल अधिकारी ने वैक्सीनेशन सेंटर का लिया जायजा, टीकाकरण के लिए जागरूकता की अपील की - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 मई 2021

खैरा : अनुमंडल अधिकारी ने वैक्सीनेशन सेंटर का लिया जायजा, टीकाकरण के लिए जागरूकता की अपील की

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) : जमुई की अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने गुरुवार को बीआरसी खैरा एवं जीतझिगोई वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनसे पूछा कि सुई लेने में कोई परेशानी तो नहीं है? जिसपर लोगों ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसे जागरूक बनाने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जानकारी दें। जागरूकता के लिए चौक-चौराहे पर बैनर लगाना है। उन्होंने टीका को पूर्णत: सुरक्षित बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने तथा उन्हें जानलेवा बीमारी कोरोना से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिन भी व्यक्ति ने टीका ले लिया है उनको संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से भी कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अवतुल्य कुमार आर्य,  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रासबिहारी तिवारी, डॉ पवन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Responsive Advertisement