खैरा पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर के. के. शर्मा, दवा दुकान को कराया बन्द - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 मई 2021

खैरा पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर के. के. शर्मा, दवा दुकान को कराया बन्द

 


Khaira / खैरा (प्रहलाद कुमार) :-

औषधि निरीक्षक केके शर्मा बुधवार को खैरा पहुंचे और दवा दुकानों में छापेमारी की. ड्रग इंस्पेक्टर के खैरा पहुंचने की सूचना पाते ही बाजार स्थित अधिकतर दवा दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानों का शटर गिरा कर फरार हो गए. इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने बाजार स्थित कई दवा दुकानों का जायजा भी लिया. जांच के क्रम में खैरा थाना चौक स्थित अंकित मेडिकल हॉल नामक दवा दुकान में जांच के क्रम में कागजात नहीं पाए जाने की स्थिति में उन्होंने शटर बंद करने का आदेश दिया तथा सभी कागजात लेकर कार्यालय पहुंचने का भी निर्देश दिया. जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दवा दुकानों की जांच की जा रही है. एक दवा दुकान में कागजात नहीं पाए जाने की स्थिति में उसे बंद करने का निर्देश दिया गया है तथा कागजात लेकर कार्यालय में बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि कोरोना काल में दवा की कालाबाजारी रोकने को लेकर यह अभियान चलाया गया है. दवा दुकानदार को उचित दाम पर दवा बेचनी है और दूकान में दवा भी विभाग के निर्देशानुसार ही रखना है. दवा की कालाबाजारी करने कि कहीं से भी शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी. मौके पर कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे|

Responsive Advertisement