गिद्धौर : सेवा गांव पहुंचे गौरव सिंह राठौड़, दिवंगत बालक के परिजनों को दिया राशन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 19 मई 2021

गिद्धौर : सेवा गांव पहुंचे गौरव सिंह राठौड़, दिवंगत बालक के परिजनों को दिया राशन

 

Gidhaur / गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :-  मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित 16 वर्षीय बालक सौरभ के निधन के बाद उनके परिजनों को राहत पहुँचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ ने गिद्धौर प्रखण्ड के सेवा गांव पहुंचकर दिवंगत बालक के परिवार को 15 दिन का राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि बालक के असामयिक निधन से जहां परिवार टूट सा गया है ,वहीं सरकार द्वारा लागू लॉक-डाउन ने इनकी परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में इन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 15 दिनों का राशन उपलब्ध कराया गया है। 

उन्होंने स्थानीय लोगों से पीड़ित परिवार के सहयोग को आगे आने की अपील की है।


इधर, मृतक 16 वर्षीय सौरभ दास के भाई उत्तम दास समेत बुद्धिजीवियों ने संयोजक गौरव सिंह राठौड़ के प्रयासों को मुक्तकंठ से सराहते हुए उन्हें साधुवाद का पात्र बताया है।

Responsive Advertisement