गिद्धौर में कम्यूनिटी किचन का शुभारंभ, अंचलाधिकारी के मोनिटरिंग में गरीबों को मिल रहा निवाला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 मई 2021

गिद्धौर में कम्यूनिटी किचन का शुभारंभ, अंचलाधिकारी के मोनिटरिंग में गरीबों को मिल रहा निवाला

 

Gidhaur/ गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :- सरकार के आदेश व जिला प्रसासन के दिशा निर्देश पर गिद्धौर प्रखंड में कम्यूनिटी किचन से दो वक्त का भोजन मिलना शुरू हो गया है।

बुधवार को कम्यूनिटी किचन का जायजा लेकर अपने देखरेख में भोजन उपलब्ध करवा रही अंचल अधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि इस महामारी काल में गरीब तबके के लोग जिन्हें आर्थिक संकट के कारण दो वक्त की रोटी मुनासिब नही हो पा रहा है। उन्हें इस कम्यूनिटी किचन से भरपेट भोजन सरकार द्वारा स्थानीय प्रसासन की देखरेख में मुहैया करायी जा रही है। अंचलअधिकारी सुश्री रीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महामारी काल में परेशानी झेल रहे गरीब गुरबों, ठेला चालक, रिक्शा चालक, मजदुरों को कम्यूनिटी किचन से पौष्टिक खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।कम्यूनिटी किचन संचालन की सारी व्यवस्था रावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय व साईं सेंटर गिद्धौर के केम्पस में कर दी गयी है, जो निर्धारित लॉक डाउन के समयकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने इस किचन से वैसे गरीब लोगों को लाभ लेने की अपील की है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #LockDown, #GidhaurDotCom


 

Responsive Advertisement