खैरा : लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने कराई उठक-बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 11 मई 2021

खैरा : लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने कराई उठक-बैठक



Khaira/खैरा (प्रहलाद कुमार) :-


कोरोना महामारी को लेकर किये गए लॉक डाउन को 1 सप्ताह से अधिक गुजर गया है पर अभी भी इसे प्रभावी बनाने के लिए पुलिस को लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है. बड़ी संख्या में लोग यथार्थ ही बाहर निकल रहे हैं तथा लॉक डाउन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसे लेकर पुलिस पदाधिकारी भी सख्ती दिखा रहे हैं. सोमवार को बिना मतलब बाहर घूमने वाले लोगों पर पुलिस पदाधिकारियों ने सख्ती दिखाई तथा वैसे लोगों को उठक बैठक कराया. जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा-सोनो मोड़ पर थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, अंचलाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बाहर घूमने वाले लोगों को उठक बैठक कराया तथा उन्हें घर जाने का आग्रह किया. बताते चलें कि लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही थी जिसमें लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा था. बाजार की तस्वीरें भयावह रुप से सामने आ रही थी जिसके बाद सोमवार को अभियान चलाया गया।

Responsive Advertisement