गिद्धौर PHC में बैंककर्मियों ने लिया कोविडशील्ड टीका, दिखा उत्साह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

गिद्धौर PHC में बैंककर्मियों ने लिया कोविडशील्ड टीका, दिखा उत्साह

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा 】 :-

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर प्रारंभिक दौर से ही गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Gidhaur PHC) पर कोविड का टीका दिया जाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को गिद्धौर के पतसंडा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (Dakshin Bihar Gramin Bank, Patsanda) के प्रबंधक समेत कर्मियों ने कोविडशील्ड(Covid Sheild) का टीका लिया।

टीका लेते शाखा प्रबंधक

टीकाकरण के दौरान बैंक कर्मी उत्साहित दिखे। शाखा प्रबंधक पल्लव चन्द्र झा ने बताया कि कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए टीकाकरण जरूरी है। बैंक में कार्यरत कर्मी जो कोरोना के साये में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, उन्हें भी सुरक्षित रखने के लिए टीका दिलवाया गया है। टीकाकरण के बाद बैंककर्मियों ने इसे पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी बताया।

मौके पर बैंक कर्मी राजेन्द्र प्रसाद पासवान, गौरव कुमार, रविश कुमार, गौतम कुमार राव, सोनू कुमार मिश्र के अलावे स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Responsive Advertisement