ब्रेकिंग : गिद्धौर थानाध्यक्ष का हुआ तबादला, अमित कुमार-2 लेंगे प्रभार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

ब्रेकिंग : गिद्धौर थानाध्यक्ष का हुआ तबादला, अमित कुमार-2 लेंगे प्रभार

 【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपना मोर्चा खोल दिया है। क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पी के मंडल ने जिले के 4 पुलिस पदाधिकारियों की अदला-बदली की है। गुरुवार को प्रशासनिक आदेश पर ज्ञापांक 1081 के माध्यम से गिद्धौर समेत अन्य तीन जगहों पर पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के नाम पर एसपी ने तबादले की मुहर लगा दी है। 

आशीष कुमार, थानाध्यक्ष, गिद्धौर थाना ओ पी

उक्त ज्ञापांक के अनुसार , गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार का तबादला झाझा थाना में क. अ. नि. के रूप में अनुसंधान इकाई-I में की गई है। वहीं, तकनीकी शाखा जमुई, पुलिस कार्यालय में पदस्थापित पु. अ . नि. अमित कुमार- 2 को गिद्धौर थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

आशीष कुमार | पी के मण्डल, एसपी जमुई ◆ gidhaur.com

बता दें, गिद्धौर में जोन ट्रांसफर के उपरांत थानाध्यक्ष का पद रिक्त हुआ था। जिसके मद्देनजर 23/01/2019 को तत्कालीन जमुई एसपी जे रेड्डी ने गिद्धौर में आशीष कुमार को पदस्थापित किया था। गिद्धौर थाना में अपने कार्यकाल के दौरान पु अ नि आशीष कुमार ने क्राइम कंट्रोल, सामाजिक सौहार्द एवं मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सजग रहे। वहीं, आशीष कुमार के बाद अब गिद्धौर थाना के प्रभार लेने वाले पु अ नि अमित कुमार से स्थानीय लोगों ने बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई है। 

Post Top Ad -