सिमुलतला आवासीय विद्यालय का एक कर्मी हुआ संक्रमित, शिक्षक करेंगे वर्क फ्रॉम होम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

सिमुलतला आवासीय विद्यालय का एक कर्मी हुआ संक्रमित, शिक्षक करेंगे वर्क फ्रॉम होम

 


Simultala News / सिमुलतला (प्रीतम कुमार सिंह) :- सिमुलतला आवासीय विद्यालय के एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण एतिहात के तौर पर विद्यालय का मेस को बंद कर सभी शिक्षकों को वर्क फोर होम का आदेश विद्यालय प्राचार्य ने जारी किया। इस संदर्भ कि जानकारी देते हुए प्राचार्य डा. राजीव रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार पूर्व में ही विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण घर अगले आदेश तक भेज दिया गया है। गुरुवार को विद्यालय के एक कर्मी के कोरोना संक्रमित होने पर विद्यालय के मेस बंद करने के साथ सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को घर से ही ऑन लाइन पढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। विद्यालय में एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव कि खबर सुनते ही अन्य सभी कर्मियों में भय का माहौल देखा जा रहा है। झाझा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लेब टेक्निशियन जावेद अंसारी के द्वारा लगातार क्षेत्र में कोरोना जांच कार्य जारी है। आवासीय विद्यालय के एक कर्मी के अलावा एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक और एक अन्य ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे है। इसकी पुष्टि लेब टेक्निशियन अंसारी ने करते हुए बताया कि समाचार संकलन तक कुल अस्सी लोगों का जांच किया गया जिसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए।



Responsive Advertisement