अलीगंज में मुसलमान भाईयों ने अदा की रमजान की पहली नमाज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

अलीगंज में मुसलमान भाईयों ने अदा की रमजान की पहली नमाज

 


Aliganj/ अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह).:-

पाक ए साफ की महीना शुक्रवार को अलीगंज में रमजान की पहली नमाज अदा की गयी। बरकतो-रहमतो का माहे-रमजान में मुसलमानों के द्वारा महीनों दिन तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। कहा जाता है कि रोजा बंदे को अपने अल्लाह के करीब पहुंचाता है।रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवा महीना होता है।

 रोजा को इस्लाम के पांच स्तंभो में से एक माना जाता है।रमजान में महीने भर रोजा रख अल्लाह की इबादत करते हैं।इस्लामिक आस्था के मुताबिक दिन भर रोजा रखने से बंदे अपने अल्लाह के करीब पहुंचते हैं और दूसरों के कष्टो को समझते हैं। रोजा के लिए सुबह सहरी की जाती है और शाम को इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। माहे -रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास माना जाता है।

Responsive Advertisement