बरहट : जल संरक्षण को लेकर चला आहार, पोखर, पेईन जीर्णोद्धार अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 4 अप्रैल 2021

बरहट : जल संरक्षण को लेकर चला आहार, पोखर, पेईन जीर्णोद्धार अभियान

 

Barahat / बरहट (न्यूज़ डेस्क) :- बरहट प्रखंड के खादी ग्राम में जल संरक्षण को लेकर आहार, पोखर, पइन, जल जीवन हरियाली आदि जीर्णोद्धार अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यान पदाधिकारी शंभू शरण यादव के द्वारा किया गया। मौके पर श्री यादव ने कहा की एकता में ही बल है। खादी ग्राम के आसपास ग्रामीणों ने आचार्य राममूर्ति जी की सुपुत्री श्रीमती उषा बहन और सर्व सेवा संघ के प्रतिनिधि संजीव कुमार के नेतृत्व में श्रमदान कर आहार,पइन बनाने और उसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया है जो सराहनीय है। इससे लोगों को फायदा ही फायदा है। बता दें कि आहार पईन बचाओ अभियान के तहत सर्व सेवा संघ श्रमभारती खादी ग्राम के उपाध्यक्ष एमपी सीन्हा ने अब तक हजारों से भी अधिक आहार का निर्माण करवा चुके हैं। मौके पर नुमर पंचायत के मुखिया सुबोध पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



Responsive Advertisement