खैरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो मोटरसाइकिल के साथ पांच लुटेरा गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

खैरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो मोटरसाइकिल के साथ पांच लुटेरा गिरफ्तार

 



 Khaira News / खैरा (प्रहलाद कुमार) :- जमुई के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर खैरा थाना क्षेत्र के कैंडीह गांव से पाँच लुटेरों को गुरुवार के दिन खैरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की . खैरा थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु आरक्षी उपाधीक्षक प्रशांत कुमार को कैंडीह गांव में पाँच अपराधियों के बारे में जैसे ही सूचना मिली की पदाधिकारी ने एक टीम गठित कर गुरुवार को अहले सुबह कैंडीह गांव पहुंचकर उक्त स्थानों पर धावा बोल दिया और उक्त स्थल को चारों ओर से घेराबंदी कर सभी अभियुक्तों को हथियार के साथ नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. जमुई के डीएसपी डॉ राकेश कुमार ने पत्रकारों से बताया कि उक्त लुटेरों का बड़ा गिरोह है, जिसमें 5 को तो गिरफ्तार कर लिया गयामगर तीन अभियुक्त आज भी फरार है , जिसे गिरफ्तार करने के लिए खैरा थाना पुलिस आज भी सक्रिय है । संभावना है कि उक्त तीनों फरार अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि उक्त सभी अपराधी कई कांडों का नामजद अभियुक्त है, जिसकी तलाश कुछ दिनों से की जा रही थी। गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में मानव कुमार उर्फ नयन सिंह घर सिंगारपुर, शिवम महाराज ग्राम कैंडीह विकास कुमार ,साकिन खैरा अभिषेक कुमार खैरा अमरजीत कुमार साकिन बोधवन तलाव जमुई, का निवासी है । उक्त अभियुक्तों पर खैरा थाना में कहीं कांड आज भी दर्ज है। पदाधिकारी ने बताया कि उक्त सभी अभियुक्त सड़क लूट कांड को कुछ दिनों से अंजाम दे रहा था, उन्होंने बताया कि बुधवार के दिन एक बाइक केनरा बैंक के निकट से लूटी गई थी जबकि एक बाइक कुछ दिन पूर्व लूटी गई थी। पुलिस ने उक्त दोनों मोटरसाइकिल को कैंडीह गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया। उक्त टीम में खैरा थाना के पदाधिकारी एवं बीएमपी के जबान अन्य पुलिस बल शामिल थे।

 

Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Khaira, #Crime, #GidhaurDotCom

Responsive Advertisement