गिद्धौर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

गिद्धौर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा आयोजित

 



Gidhaur/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- बाल विकास परियोजना कार्यालय गिद्धौर द्वारा क्षेत्र के कई केंद्रों पर पोषण पखवारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना सुपरवाईजर रानी कुमारी एवं प्रीति कुमारी के संयुक्त देखरेख में मौरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 26 की सेविका नीलम कुमारी, गंगरा पंचायत के केंद्र संख्या 57 में सेविका विमला सिंह, एवं सेवा पंचायत में केंद्र संख्या 44 ऊपरी सेवा की सेविका संजू कुमारी द्वारा अभियान के तहत शिविर आयोजित कर पोषण पखवारा में संबंधित अपने अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को कुपोषण से बचाव को ले खान पान में संतुलित आहार के साथ प्रोटीन विटामिन से भरपुर फल सब्ज़ियों को शामिल करने की बात कही। साथ ही कुपोषण से लड़ने के लिये कई आवश्यक सुझाव दिया। वहीं, मौके पर कार्यक्रम के दौरान एलएस प्रीति कुमारी एवं रानी कुमारी द्वारा पोषण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी महिलाओं एवं बच्चों को दी।




Edited by : Abhishek Kr. Jha


 

Responsive Advertisement