खैरा : मारपीट मामले में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

खैरा : मारपीट मामले में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 


Khaira / खैरा.(प्रहलाद कुमार) :- गांव में मारपीट के एक मामले में नामजद दो पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि देर रात सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान ने उक्त गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि खैरा थाना कांड संख्या 359/20 में नामजद भरत राय उर्फ राय तथा मंगल राय को गिरफ्तार किया है जबकि 360/20 में नामजद आरोपी प्रेमी पंडित को गिरफ्तार किया है. तीनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. बताते चलें कि उक्त गांव में बीते 7 अगस्त 2020 को लूटपाट के विरोध करने पर मारपीट से लेकर एक पक्ष के 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जबकि मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराया था. इसी मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा गया है।


 

Responsive Advertisement