गिद्धौर : कसरौटी बहियार में हुई आगजनी से 80 एकड़ की फसल राख - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

गिद्धौर : कसरौटी बहियार में हुई आगजनी से 80 एकड़ की फसल राख

 

Gidhaur /गिद्धौर (धनंजय कुमार 'आमोद') :- गिद्धौर दुर्गा मंदिर के समीप कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत आने वाले कसरौटी बहियार के खलिहान में भीषण आग लग जाने से दर्जनों किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप ईख्तियार कर लिया। बेकाबू हो रहे आग की लपटों को देखते हुए गिद्धौर बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी एवं अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने जिला प्रशासन को घटना से अवगत कराते हुए दमकल गाड़ी की मांग की। प्रशासनिक मांग के बावजूद अग्निशमन सेवा वाहन लगभग एक घंटा देरी से घटनास्थल पर पहुंची। तब तक किसानों के मेहनत की उपज खिलहान पर राख हो चुकी थी। 

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिद्धौर महाराज के उक्त खलिहान पर झरनी से धान झड़ाई का कार्य चल रहा था इसी दौरान डीजल मोटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी पुंज में जा गिरी। जितने देर में ग्रामीण कुछ समझ पाते सब कुछ राख हो चुका था। इधर, किसानों की बात माने तो लगभग 80 एकड़ जमीन में उपजे धान की पूंज लगी थी। 


एक घंटा बाद पहुंचे अग्निशमन सेवा वाहन ने पूरी की औपचारिकता -  


प्रशासनिक आदेश पर मंगवाए गए अग्निशमन सेवा वाहन के एक घण्टे देरी से पहुंचने पर किसानों ने अनसन्तोष जाहिर किया। यूं तो दमकल ग़ाड़ीयों ने पहुंचकर औपचारिकता तो पूरी की, पर किसानों की फसल बचा पाने में असफल रही, और देखते ही देखते किसानों के महीनों की मेहनत काल के गाल में समा गई।




घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़, किसानों के परिवार में छाई मायूसी -




इधर इस भीषण अग्निकांड से क्षेत्र व गांव के लोगों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। धान की पूंज जलकर राख हो जाने से किसान घर के महिलाओं को रो रो कर बुरा हाल हो रहा था और एक ही रट लगा रही थी - अब घर के बचवा के की खिलेवे हो भगवान' । 



  इन किसानों को हुआ भारी नुकसान -



आगजनी के इस भीषण घटना में नुकसान सहने वाले किसानों की सूची में दर्जनों किसान के नाम बताये जाते हैं। इनमें से जनेश्वर शर्मा, गोपाली मांझी, गोपाल सिंह, सीताराम पासवान, गौतम पासवान, योगेंद्र मांझी, रामु मांझी बुधु पासवान, विकास पासवान, सुधीर पासवान, श्रीधर मिश्रा, मौलिक मांझी, लालमुनी मांझी, राजेंद्र साह, कालू यादव, पहाड़ी मांझी, मनोज मांझी, रामजी यादव, आनंद यादव, संजय यादव, विष्णु देव यादव ,मुकेश यादव सहित दर्जनों किसानों के संयुक्त मेहनत से उपजे धान इस आगजनी की भेंट चढ़ गई है।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Gidhaur, #Accident, #GidhaurDotCom



Post Top Ad -