गिद्धौर : पहाड़पुर गांव में बंद पड़े चापाकलों को पुनर्जीवित करने के दिशा में प्रखण्ड प्रमुख ने की पहल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 17 मार्च 2021

गिद्धौर : पहाड़पुर गांव में बंद पड़े चापाकलों को पुनर्जीवित करने के दिशा में प्रखण्ड प्रमुख ने की पहल

1000898411

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-


गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कुंधुर पंचायत के पहाड़पुर निवासी महादलित वर्ग के बीच पेयजल संकट की समस्या पर अब विराम लग गया है। उनके बीच पेयजल की समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने पहल की है।
IMG-20210315-WA0028
ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होते प्रखण्ड प्रमुख शम्भू केशरी


प्रमुख शम्भू केशरी ने बताया कि भ्रमण के दौरान उक्त महादलित बस्ती में पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उनके समक्ष पेयजल की समस्या रखी। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रमुख शम्भू केशरी ने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से तत्क्षण बात कर इस दिशा में उनका ध्यानाकृष्ट कराया। इसके साथ ही उक्त गांव में खराब पड़े चापाकलों की सूची विभाग को सूचीबद्ध कराई। इधर, ग्रामीणों ने इस पहल के लिए प्रखंड प्रमुख का आभार जताते हुए उन्हें साधुवाद का पात्र बताया। 

Post Top Ad -