गिद्धौर : आ गया सेवा गाँव के 54 लोगों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, जानें यहाँ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 25 मार्च 2021

गिद्धौर : आ गया सेवा गाँव के 54 लोगों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, जानें यहाँ

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) | सुशांत : लॉकडाउन (Lockdown) के साल लगते ही देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते दूसरे लहर से बचाव को लेकर जहाँ स्वास्थ्य महकमा सजग नजर आ रहा है, वहीं कई पॉजिटिव केस (Positive Cases) मिलने का सिलसिला भी जारी है. बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही लुधियाना (Ludhiana) से गिद्धौर प्रखंड के सेवा गांव आया युवक कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाया गया. जिसके बाद २१ मार्च को उक्त युवक के घर के आसपास के ५४ लोगों के सैंपल जाँच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए मेडिकल टीम ने एकत्रित किया था. इसके साथ ही क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया.

गुरुवार को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीएचएम प्रियदर्शिनी ने gidhaur.com को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत पंडित टोला से लिए गए ५४ लोगों के सैंपल को आरटी-पीसीआर जाँच (RT-PCR) के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट में इन ५४ लोगों में १ भी कोरोना संक्रमित (Corona Virus) नहीं पाया गया है. यह राहत की बात है.

बता दें कि बीते सप्ताह तक के रिपोर्ट के मुताबिक जमुई जिले में ३ सक्रीय संक्रमित केस हैं. gidhaur.com की पूरी टीम आपसे आग्रह करती है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

Responsive Advertisement