गिद्धौर : प्रवेशोत्सव अभियान के तहत रतनपुर मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 10 मार्च 2021

गिद्धौर : प्रवेशोत्सव अभियान के तहत रतनपुर मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Gidhaur.com/गिद्धौर (न्यूज डेस्क) -: प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर मध्य विद्यालय में प्रवेशोत्सव नामांकन अभियान को लेकर विद्यालय प्रभारी अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष नामांकन कार्यक्रम आयोजित की गई। नामांकन की शुरुआत विशेष पंडित के द्वारा मंत्रोच्चारण व मुख्य अतिथि के रूप में जिला समग्र पदाधिकारी सीमा कुमारी ने  बच्चों को चंदन लगा के नामांकन का शुभारम्भ किया। 

नामांकन अभियान  को गति देने हुए पदाधिकारी सीमा कुमारी 

 विद्यालय में सबसे पहले अरविंद सिंह की पुत्री आराध्य सिंह का नामांकन किया गया। उसके बाद विद्यालय के काजल कुमारी, अमृता कुमारी, अंश कुमार, गोलू कुमार, आदि बच्चों का नामांकन किया गया। वही विद्यालय की व्यवस्था देख जिला शिक्षा समग्र पदाधिकारी सीमा कुमारी ने संतोष जाहिर की। बताते चले कि कोरोना काल में बेपटरी हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को पुनः सुदृढ़ करने की कवायद में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी जुटे हैं। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को विशेष नामंकन को ले दिशा-निर्देश जारी कर नामांकन करने को कहा गया है। 

इस मौके पर जिला समग्र पदाधिकारी सीमा कुमारी ने विद्यालय के वर्ग में बच्चों को मास्क लगाने की बात कही।  विद्यालय के संबंधित शिक्षकों को भी कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने बताया  कि गिद्धौर  प्रखंड क्षेत्र के अन्य विद्यालय में भी इस अभियान  की नींव रखी गई जिसमें मवि केवाल, कन्या मवि प्रखंड, मवि सेवा, मवि धोबी आदि सरकारी विद्यालय नामित हैं।

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमसुल हौदा, संकुल समन्वयक अमरेश कुमार, वरीय शिक्षक पंकज सिंह, शिक्षिका मनीषा कुमारी, बबिता कुमारी, कल्पना कुमारी, शिक्षा सेवक जलधर मांझी, पिंटू रजक, नीरज रजक रसोईया सहित अन्य विद्यालय कर्मी मौजूद रहे।

Responsive Advertisement