गिद्धौर : केतरु नवादा टीम ने कावर टीम को 34 रनों से हराया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 मार्च 2021

गिद्धौर : केतरु नवादा टीम ने कावर टीम को 34 रनों से हराया

Gidhaur/ गिद्धौर (न्यूज  डेस्क) :-

गिद्धौर के केतरु नवादा और कांवर के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट के दौरान पहले टॉस जीतकर नवादा की टीम  ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोमांचक मुकाबले में 12 ओवर में 104 रन बनाते हुए 4 विकेट के नुकसान पर एक बड़ा स्कोर नवादा की टीम ने खड़ा किया। वहीं,  अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी कावर की टीम 70 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई ।


टूर्नामेंट के बाद मैन ऑफ द मैच का ख़िताब रहीस कुमार को दिया गया। मां कालिका क्लब केतरुनवादा के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन उपरांत सफल प्रतिभागियों को सिल्ड एवं  मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कप्तान संतोष कुमार, अमरजीत कुमार, मिथुन कुमार, प्रमोद कुमार, समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Edited by : Abhishek Kumar Jha

Responsive Advertisement