गिद्धौऱ PHC में पुलिसकर्मियों को लगा कोरोना का टीका, थानाध्यक्ष भी आये आगे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 17 मार्च 2021

गिद्धौऱ PHC में पुलिसकर्मियों को लगा कोरोना का टीका, थानाध्यक्ष भी आये आगे

Gidhaur/गिद्धौऱ (न्यूज़ डेस्क) :- गिद्धौऱ स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन का दौर जारी है। इसी क्रम में गिद्धौऱ थाना के पुलिसकर्मियों को कोविड-19 का दूसरा डोज़ बुधवार को दिया गया। टीकाकरण के इस दूसरे चरण में गिद्धौऱ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने स्वयं कोरोना का टीका लेकर इसकी शुरुआत की। 

कोरोना का टीका लेते गिद्धौऱ थानाध्यक्ष

इसके बाद अन्य विभागीय कर्मियों का भी टीकाकरण किया गया। वहीं, गिद्धौर पीएचसी के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लेने वाले पुलिसकर्मियों को आधे घंटे अपनी निगरानी में रखा। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राम स्वरूप चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपुल कुमार,  बीसीएम निधि कुमार, आदि मौजूद रहे।

Responsive Advertisement