गिद्धौर : पैक्स चुनाव में पू. गुगुलडीह से श्याम सिंह व कुंधुर से दिनेश सिंह विजयी घोषित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

गिद्धौर : पैक्स चुनाव में पू. गुगुलडीह से श्याम सिंह व कुंधुर से दिनेश सिंह विजयी घोषित


Gidhaur / गिद्धौर (News Desk) :-   गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के 2 पैक्स सीटों पर सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को मतगणना शुरू हो गया । इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखी गई। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र त्रिपाठी पूरे चुनावी गतिविधियों की स्वयं मोनिटरिंग करते नजर आए। चुनाव को लेकर पूर्वी  गुगुलडीह पैक्स सीट पर अध्यक्ष पैक्स सीट के उम्मीदवार श्याम सिंह को चुनाव उपरांत मतगणना में 529 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्विंद्वी सहादुर यादव को 145 मत ही प्राप्त हो सका।

प्रमाण पत्र देते हुए बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी

इधर, कुंधुर पैक्स सीट पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश कुमार सिंह को मतगणना में 480 मत तो वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार सिंह के खाते में 182 मत ही प्राप्त हुए। इस तरह निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पूर्वी गुगुलडीह पैक्स सीट से श्याम सिंह एवं कुंधुर पैक्स सीट से दिनेश कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। इधर, मतगणना के उपरांत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी बिडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी, एआरओ रंजन कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजकुमार नायक की मौजूदगी में विजयी हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप कर जीत की बधाई दी गयी। 


वहीं, कुंधुर पंचायत में प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद पर सामान्य वर्ग में तुलसी देवी, नवल किशोर मिश्रा, पप्पू कुमार सिंह, शर्मिला देवी, सुजीत कुमार निर्वाचित हो विजयी घोषित किये गए। वहीं, पिछड़ा वर्ग से अनिल कुमार मंडल एवं संजय कुमार ठाकुर विजयी घोषित किये गए। इधर, एक अन्य सीट कोल्हुआ पैक्स सीट पर रामटहल साव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।  

सभी विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दिया गया। इस मौके पर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार, पंकज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह, प्रमोद कुमार सहित पुलिस बल के जवान मुस्तैद नजर आए।

Post Top Ad -