मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग में बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, दो घायल, एक पटना रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग में बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, दो घायल, एक पटना रेफर

जमुई (Jamui) : 
मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग में एक बेकाबू बाइक सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी कुंदन कुमार एवं सुमन कुमार के रूप में हुई है। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कुंदन कुमार को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया।
दोनों घायल युवक अपना चचेरा भाई बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुंदन अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने किसी कार्य हेतु बिशनपुर गांव जा रहा था, जहां से लौटने के दौरान तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

Responsive Advertisement