खैरा : पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दस हजार जुर्माना वसूला गया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

खैरा : पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, दस हजार जुर्माना वसूला गया

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) | प्रह्लाद कुमार : नक्सलियों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार एवं बीएमपी के जवानों ने खैरा चौक  पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों की लाइसेंस, इंश्योरेंस फिटनेस एवं डिक्की की तलाशी ली गई। साथ ही कागजातों की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहनों की कागजातों मैं त्रुटि पाई गई, उन्हें  फाइन किया गया।
वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पचास मोटरसाइकिलों की जाँच की गई। जिन चालक के पास हेलमेट नहीं थे, उन से पांच-पांच सौ रुपए चालान काटा गया। सब मिलाकर कुल दस हजार रुपये का चालान काटा गया। थानाध्यक्ष आरक्षी उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग की जा रही है। जिसके फलस्वरूप, शराब माफियाओं एवं अपराधी किस्म के लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Post Top Ad -