खैरा थाना के जवानों को दिया गया कोरोना से बचाव का टीका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

खैरा थाना के जवानों को दिया गया कोरोना से बचाव का टीका

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui) | प्रह्लाद कुमार : खैरा प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में खैरा थाना के जवानों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित रंजन ने बताया कि थानाध्यक्ष के साथ-साथ सभी जवानों को टीका लगाया गया।
थानाध्यक्ष सह आरक्षी उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सहित कई जवान एवं चौकीदारों को टीका की सुई दी गई। प्रशांत कुमार ने कहा की Covid-19 जैसी महामारी को ख़त्म करने के लिए हमसभी को आगे बढ़ना होगा तथा सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का भी अनुपालन करते रहना होगा।

Post Top Ad -