गिद्धौर के दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा आज, जानिए कैसी है तैयारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

गिद्धौर के दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा आज, जानिए कैसी है तैयारी

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए गिद्धौर प्रखण्ड के महाराज चंद्रचूड़ विद्यामंदिर तथा अखिलेश्वर हाई स्कूल रतनपुर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां परीक्षा को नकलवीहिन बनाने को लेकर केंद्रों पर परीक्षा को लेकर बंदोबस्त पूरी कर ली गई है। गिद्धौर स्थित महाराज चन्द्रचूड़ विद्या मंदिर के केंद्राधीक्षक मो. मंज़ूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के प्रथम दिन विज्ञान संकाय से फिजिक्स एवं कला संकाय से पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा ली जाएगी, जिसमें 624 परीक्षार्थी साइंस तथा 439 परीक्षार्थी आर्ट्स संकाय में सम्मिलित होंगे। वहीं, अखिलेश्वर हाई स्कूल रतनपुर के केंद्राधीक्षक ध्रुव कुमार पाण्डेय ने बताया कि दो संकायों में 823 बच्चे परीक्षा देंगे। केन्द्र पर परीक्षार्थियों के लिए हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। उक्त दोनों केन्द्रों के अधीक्षकों ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्र के विभिन्न कोनों एवं परीक्षार्थियों पर बारिख नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड के निर्देशन पर इस बार परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर जूता-चप्पल पहनकर जाने की अनुमति होगी। 


वहीं, उन्होंने बताया कि मास्क और सेनेटाइजर के साथ परीक्षार्थियों को सुबह 9:20 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड, कलम और पहचान पत्र के अलावे अन्य कोई भी दस्तावेज या उपकरण ले जाना वर्जित होगा।

वहीं, नकल विहिन व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सम्बन्धित केंद्र के प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।नकलविहिन व्यवस्था को बनाये रखने के लिए विभाग ने दंडाधिकारियों की तैनाती भी की है। इसके अलावे परीक्षा सम्बन्धित तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Responsive Advertisement