खैरा थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 31 जनवरी 2021

खैरा थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Khaira/खैरा (न्यूज़ डेस्क) :- जमुई के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल व आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय लाल बाबू यादव शनिवार को खैरा थाना पहुंचे। बीएम पी जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया। उन्होंने विभिन्न कांडों का जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने कहा कि जो कांड कई वर्षों से लंबित है, उसका शीघ्र निष्पादन करें। हत्या लूट एवं डकैती कांड के अपराधी जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं, उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए । पूर्व के वारंटी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए । साथ ही फरार रहने बाले वारंटी एवं केस के अभियुक्त को अविलंब गिरफ्तार किया जाए । फरार रहने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई किया जाए। खैरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में निगरानी रखी जाए और विधि व्यवस्था पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास करने के निर्देश भी थानाध्यक्ष को दिया गया है। थाना क्षेत्र में जो भी गांव इलाका चिन्हित किया गया है, उस पर कड़ी निगाह रखें । समय-समय पर पुलिस की गश्ती जारी रहे अगर कहीं सड़क दुर्घटना में किसी की मौत हो गई है तो उस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए ,ताकि उस पीड़ित परिवार को समय पर मुआवजा मिल सके । पुलिस अधीक्षक खैरा थाना में कई घंटे तक कांडों का जांच किया और इस दौरान उन्होंने थाना के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन-जिन पदाधिकारियों के पास जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे समय सीमा के अंदर पूरा करें। हर हाल में थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संतुलित रखी जाए । खैरा थाना के सभी अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कांड लंबित है उसे त्वरित गति से निष्पादन करें । इस मौके पर थानाध्यक्ष सीपी यादव, पुलिस अवर निरीक्षक शंभू शर्मा, वीरेंद्र कुमार, ज्योति प्रकाश, संजीत कुमार , सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान, प्रदीप कुमार वर्मा सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


Edited by : Abhishek Kr. Jha


 

Responsive Advertisement