जमुई : पुलिस सप्ताह पर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

जमुई : पुलिस सप्ताह पर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

जमुई (Jamui) : मलयपुर (Malaypur) में पुलिस सप्ताह पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया इस आयोजित दौड़ को एएसपी अभियान सुधांशु कुमार, डीएसपी मुख्यालय लालबाबू यादव, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह, प्रीतम कुमार एवं राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन दौड़ को रवाना किया।वही मैराथन दौड़ का श्री कृष्ण स्टेडियम से शुभारंभ होकर समापन मलयपुर पुलिस लाइन में किया गया। इस दौरान अधिकारियों व जवानों ने आम नागरिकों के साथ दौड़ लगाकर उनका हौसला अफजाई की। रन फॉर पीस में शामिल प्रतिभागी सूरज कुमार सिंह, अक्षय कुमार राव तथा लक्ष्मण कुमार ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई से पुलिस लाइन मलयपुर की करीब 10 किलोमीटर दूरी को महज 38-39 मिनट में तय कर शानदार प्रदर्शन किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।
पंकित कुमार को चौथा स्थान, किरण शेरपा को पांचवां, आजाद कुमार को छठा, फंटूश कुमार को सातवां, नीरज कुमार को आठवां, संतोष कुमार को नौवां तथा नीतीश कुमार को दसवां स्थान प्राप्त हुआ। इसके उपरांत अधिकारियों ने पुलिस लाइन कार्यालय में आयोजित समारोह में बारी-बारी से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। एएसपी अभियान सुधांशु कुमार ने रन फॉर पीस में शामिल प्रतिभागियों को शाबाशी देते हुए कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाले पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन ने रन फॉर पीस का आयोजन किया है। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, एकता और शांति का संदेश देने के लिए रन फॉर पीस का आयोजन किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि जवानों के साथ आम नागरिकों ने दौड़ लगाई है।

Responsive Advertisement