खैरा : झिगोई के ग्रामीणों ने सौंपा DM व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को ज्ञापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 जनवरी 2021

खैरा : झिगोई के ग्रामीणों ने सौंपा DM व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को ज्ञापन

 


Khaira/खैरा (प्रह्लाद कुमार) :- शुक्रवार को झिगोई के ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी एवं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि झिगोई गांव की जगह हरदीमोह में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है। तत्काल इस पर रोक लगाई जाए और पंचायत सरकार भवन कहां बनना चाहिए, इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए । 

यहां यह जानकारी दें कि वर्तमान समय में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हरदीमोह में किया जा रहा है, इसके विरोध में झिगोई के ग्रामीणों ने गुरुवार के दिन खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर स्थित बोधी ठीका के निकट दिन भर सड़क जाम किया था, जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी हुई थी। ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी कहा कि इस समस्या के संबंध में हमने कई बार आवेदन दिया है लेकिन उसकी अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने कहा, अगर मुझे शीघ्र उचित न्याय नहीं मिला तो उसी स्थान पर 30 जनवरी को धरना देने का कार्यक्रम करेंगे । 



Responsive Advertisement