खैरा पहुंचे सांसद चिराग पासवान ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

खैरा पहुंचे सांसद चिराग पासवान ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

 



Khaira/ खैरा (न्यूज़ डेस्क) :-

नीम नवादा गांव निवासी पूर्व मुखिया कृष्णा यादव के पुत्र मृतक मिथिलेश कुमार के घर गुरुवार को जमुई सांसद चिराग पासवान अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर उनके परिजन को शौक व्यक्त किया । उन्होंने मृतक मिथिलेश कुमार के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु दो मिनट का मौन धारण किया। सांसद ने कहा कि दिवंगत मिथिलेश कुमार युवा वर्ग के समाजसेवी युवक थे।  वह हमेशा गरीबों की मदद करते थे।

 बताते चलें कि विगत पांच दिसंबर को दिल्ली में करंट लगने से मिथिलेश की मौत हो गई थी। मौके पर सिकंदरा के पूर्व प्रत्याशी लोजपा नेता रवि शंकर पासवान, उपाध्यक्ष बनारसी यादव, जीवन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णा यादव, सुरेश पासवान  सौरभ पांडे आदि लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -