जमुई : अग्निपीड़ित परिवार से मिले BJP नेता सुदर्शन सिंह, बांटी राहत सामग्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

जमुई : अग्निपीड़ित परिवार से मिले BJP नेता सुदर्शन सिंह, बांटी राहत सामग्री



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

बरहट प्रखंड के लखय पंचायत अंतर्गत भंडरा गाँव के अजय पासवान के घर में   हुए अग्निकांड के पीड़ितों के बीच दूसरे दिन भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज ग्रामीण समिति के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह ने अनाज व अन्य तत्काल सहायता व राहत सामग्री उपलब्ध कराया।

भाजपा नेता श्री सुदर्शन ने पीड़ित के गांव पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने अग्निपीड़ितों को विश्वास दिलाया कि विपदा की घड़ी में वे उनके साथ हैं।

 वहीं, इस सहायता सामग्री से उन्हें राहत पहुचाने के सार्थक प्रयास में भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। विपरीत परिस्थितियों में फंसे हर मनुष्य को सहायता प्रदान करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य होता है। 

गौरतलब हो कि, बीते दो दिन पूर्व आग लग जाने से उक्त पीड़ित का पूरी तरह से जल कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। अजय पासवान काम के सिलसिले में बिहार से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी व बच्चे घर पर लाचार व्यवस्था में अपना जीवन व्यापन कर रहे थे। 

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान,समाजिक कार्यकर्ता गौतम पासवान, नीरज पासवान, निरंजन मंडल आदि उपस्थित रहे।

Post Top Ad -