अलीगंज : अज्ञात चोरों ने की दो बाईक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

अलीगंज : अज्ञात चोरों ने की दो बाईक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 


Aliganj News (चंद्रशेखर सिंह) :- चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पलसाबूजूरग गांव से बीते सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने घर के समीप लगे दो बाईक की चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार, सरयुग पासवान के घर समीप लगे लाल रंग की ग्लैमर जिसका नम्बर बीआरसी 27सी 3140 रजनीकांत पासवान की बाईक है। वहीं , ब्लू कलर की अपाची जिसका नम्बर बीआर 27-एम-4655 बाईक की चोरी कर ली गई है। सरयुग पासवान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह घर के आगे बने दलान में अपना बाईक लगा देते थे। मेरे पडोसी बिपिन पासवान भी मेरे घर में ही अपना बाईक लगा देता था। बीते सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सुप्ता अवस्था में घर के आगे से चोरी कर लिया, जब सुबह जगे तो देखा कि दोनों बाईक गायब है। पीडित दोनों ने चंद्रदीप थाना में लिखित आवेदन देकर बाईक चोरी की शिकायत दर्ज कराया है।चंद्रदीप के थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया बाईक चोरी की शिकायत की गई है। मामले की जांच करने में पुलिस जुटी है। 

बता दें कि थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना लगातार बढने से लोगों में भय व दहशत व्याप्त है।



Edited By : Abhishek Kr. Jha



#Aliganj, #Crime, #GidhaurDotCom


 

Responsive Advertisement