खैरा BDO बोले, खाताधारी लाभुकों के परेशानियों का करें निष्पादन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

खैरा BDO बोले, खाताधारी लाभुकों के परेशानियों का करें निष्पादन




Khaira /खैरा (न्यूज़ डेस्क) :- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जन आकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने में बैंकों से आ रही परेशानियों के निष्पादन को लेकर गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुलाई गई। इस दौरान निर्देश देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कई बार यह सूचना मिलती है कि सरकार के द्वारा लाभुकों के खाते में भेजी जाने वाली राशि बैंक की परेशानियों के कारण खाते में ही रखी रह जाती है और लाभुक उसे निकाल नहीं पाते। उन्होंने कहा कि इसे लेकर बैंक सहयोग करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पेंशन भुगतान में भी खाता धारकों को भी दिक्कत आ रही है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभुकों का खाता बदला गया है उनके खाते में राशि हस्तांतरण में भी कई तरह की समस्या आई है। उन्होंने इस के निष्पादन को लेकर भी दिशा निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र में लाभुकों से राशि निकासी में परेशानी आती है साथ ही बैंक शाखा जाने के बाद उन्हें किसी तरह का कोई सहयोग नहीं मिलता है। इसके लिए उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि वैसे लाभुकों के साथ आप स्वयं बैंक जाएं और लाभुक का पहचानकर्ता बनकर बैंक से उनकी राशि निकासी करने में मदद करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने साफ निर्देश देते हुए कहा कि बैंक की मिलीभगत से कई योजना में बिचौलिए लाभ उठा लेते हैं, ऐसे में बैंक इस बात का ख्याल रखें कि लाभुक को ही राशि का भुगतान करें। किसी अन्य बिचौलिया या उसके साथ जाने वाले किसी व्यक्ति को राशि भुगतान ना करें। बैठक में कई बैंकों के पदाधिकारी, शाखा प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Responsive Advertisement