अलीगंज : आनंद विद्या निकेतन में मनाई गई शहादत दिवस, लोगों ने बापू को किया याद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 जनवरी 2021

अलीगंज : आनंद विद्या निकेतन में मनाई गई शहादत दिवस, लोगों ने बापू को किया याद

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui) | चंद्रशेखर सिंह [Edited by: Aprajita] : प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में प्रो. आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में  मनाई गई। सर्वप्रथम लोगों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहादत दिवस को संबोधित करते हुए जमुई किसान सेल के जिलाध्यक्ष सह पूर्व सिकंदरा विधानसभा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि गांधी जी ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। वे सदैव सत्य अहिंसा परम धर्म के राहों पर चलकर लोगों को भी सत्य की रास्ते पर चलने का संदेश दिया। आज के दौर में भी उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प हर लोगों को लेनी चाहिए।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि गांधी जी के बताए रास्तों पर चल कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। सीपीआई नेता सुनील सिंह ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करना चाहिए।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मकेश्वर यादव, सुधीर यादव, राजद के विजय यादव, महेंद्र यादव, उमेश यादव, राजकुमार पासवान, नरेश यादव, सिंघेश्वर महतो, राजकुमार यादवेन्दु, धर्मेंद्र पासवान, नरेश शर्मा, नरेश यादव समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement