अलीगंज : किसानों के समर्थन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 जनवरी 2021

अलीगंज : किसानों के समर्थन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui) | चंद्रशेखर सिंह [Edited by: Aprajita] : नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन देने के लिए महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने पुरे बिहार राज्य में मानव श्रृंखला बनाया। शनिवार को अलीगंज प्रखंड के मुख्य मार्ग में दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान हजारों लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर मानव श्रृंखला बनाई।

मानव श्रृंखला के दौरान वाम दलों, कांग्रेस, राजद के हजारों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर सड़क किनारे खड़े दिखे। कोरोना गाईड लाईन को ध्यान में रखते हुए बिना हाथ जोडे और दो गज की दूरी  बनाकर मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में महागठबंधन के तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अलीगंज बीआरसी मैदान के समीप मुख्यमार्ग में कांग्रेस किसान सेल के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी, भाकपा के अंचल सचिव सुनील सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, कांग्रेस जिला सचिव रंजीत सिंह सहित हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर किसानों के समर्थन में एक लंबी मानव श्रृंखला बनाई।
किसान नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि सरकार किसानों समर्थन मूल्य लागू करें, अन्यथा तीनों कृषि बिल वापस लेकर किसानों से वार्ता कर उनके हित में कृषि बिल बनाये। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश भर के किसानों को आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जो किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं दिख रही है।

भाकपा के सुनील सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि किसी भी तरह किसान विरोधी कृषि बिल को पास नहीं होने देंगे। मौके पर बड़ी संख्या में महागठबंधन में शामिल तमाम पार्टी के हजारों लोगों के साथ कई कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।

Responsive Advertisement