गिद्धौर : सनशाइन ब्यूटी केयर में मसाज, फेशियल, हेयरकट के लिए आ रही लड़कियां, निखर रहा महिलाओं का रूप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

गिद्धौर : सनशाइन ब्यूटी केयर में मसाज, फेशियल, हेयरकट के लिए आ रही लड़कियां, निखर रहा महिलाओं का रूप

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : जमाने के हिसाब से और बदलते स्वरूप में गिद्धौर बाजार (Gidhaur/Jamui) में कई ब्यूटी पार्लर खुले हुए हैं, लेकिन ज्यादातर ब्यूटी पार्लर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल होते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं के चेहरे के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। वहीं कई ब्यूटी पार्लर में बिना सही ट्रेनिंग और कोर्स के ही सेवा दिया जाता है। ऐसे में महिलाओं की जरूरतों और उनके सौंदर्य का ध्यान रखते हुए गिद्धौर (Giddhaur) में सनशाइन ब्यूटी केयर (Sunshine Beauty Care) ब्यूटी पार्लर खोला गया है।
ज्ञात हो कि सनशाइन ब्यूटी केयर ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlour) की संचालिका को ब्यूटी पार्लर का बहुत ही अच्छा ज्ञान है। इन्होंने ब्यूटीशियन का कोर्स करते हुए ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में शुरुआत की है। सनशाइन ब्यूटी केयर ब्यूटी पार्लर में सेवा लेने वाली गिद्धौर की लड़कियों की मानें तो आइब्रो, मसाज, फेशियल, हेयरकट के साथ-साथ लड़कियों, युवतियों, महिलाओं के रूप को निखारने का काम हुनर के साथ किया जाता है। साथ ही यहाँ आने वाली महिलाओं की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
बता दें कि सनशाइन ब्यूटी केयर ब्यूटी पार्लर में हर्बल प्रोडक्ट इस्तेमाल कर क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से सजगता बरती जाती है। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियात बरते जाते हैं। पार्लर आने वाली महिलाओं के हाथों को सैनेटाइज करने के साथ-साथ पार्लर में इस्तेमाल होने वाले सभी सामानों को भी नियमित सैनेटाइज किया जाता है। पार्लर संचालिका मास्क का भी इस्तेमाल करती हैं ताकि संक्रमण का कोई खतरा न हो।
सनशाइन ब्यूटी केयर ब्यूटी पार्लर गिद्धौर में अपने आप में अलग तरह का ब्यूटी पार्लर है। अन्य पार्लरों के अपेक्षा यहाँ आने वाली लड़कियों, युवतियों, महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। तभी तो इस ब्यूटी पार्लर के खुलते ही यहाँ लड़कियों का बड़ी संख्या में आने की शुरुआत हो गई है। सनशाइन ब्यूटी केयर ब्यूटी पार्लर गिद्धौर पोस्ट ऑफिस के ठीक बगल में है। गिद्धौर-झाझा जाने वाले मुख्य सड़क पर यह स्थित है।

Post Top Ad