गिद्धौर : किसान चौपाल में किसान नदारद, विभाग ने की खानापूर्ति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

गिद्धौर : किसान चौपाल में किसान नदारद, विभाग ने की खानापूर्ति

 

【न्यूज़ डेस्क  | अभिषेक कुमार झा 】 :-

देशभर जहां किसानों का मामला सुर्खियों में है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधित आवश्यक व तकनीकी जानकारी न मिलने से उन्नत कृषि से पिछड़ रहे हैं, इससे विभाग बेसुध बना है। 



शुक्रवार को रतनपुर पंचायत के कैराकादो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन कर उन्नत कृषि के गुर बताये गए। वहीं, जानकारी के अभाव में गांव के कई किसान इस चौपाल में आने से वंचित रह गए।

 प्रखंड समन्वयक अवध बिहारी की देख रेख में हुए इस चौपाल कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार सिंह , रतनपुर पंचायत के समिति सदस्य राजीव कुमार मंडल व कृषि समन्वयक अवध बिहारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

इस अवसर पर  परियोजना प्रबंधक  द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषि से जुड़े विभाग द्वारा बताये गए खेती के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।

  वहीं , कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार मंडल ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय मे हम सभी कृषकों द्वारा रासायनिक खाद के  खेतों में अत्यधिक प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति काफी प्रभावित हुई है।जिससे फसल उपज दर में भी गिरावट आई है। और उपज  में कमी का सामना करना पड़ रहा है ,इस गंभीर समस्या के नियत्रंण को लेकर किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इधर, इस चौपाल के आयोजन को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए कुछ किसानों ने बताया है कि किसान चौपाल का आयोजन कर विभागीय खानापूर्ति करना स्थानीय सलाहकारों  के आदत में शुमार हो गयी है। सरकार द्वारा किसान हित मे संचालित योजनाओं का लाभ व इसकी जानकारी भी  समय समय पर नही दी जाती। वहीं , स्थानीय कृषक प्रकाश मंडल , नागेश्वर  मंडल, राजेंद्र मंडल, पवन यादव, रणजीत यादव,  बालमुकुंद मंडल आदि ने  विभागीय पदाधिकारियों पर कृषि सम्बन्धित कार्यों में इनके शिथिल कार्यकलाप के कारण जागरूकता कार्यक्रम  में भाग लेने से चूक जाने पर किसानों ने विभागीय पदाधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। 

  इस मौके पर  कृषि सलाहकार धीरेंद्र कुमार, एटीएम नबीन कुमार दास,  व बीटीएम मंगलम कुमार के अलावे कृषक गण मौजूद थे।

Responsive Advertisement