गिद्धौर : मौरा के रोहित को मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने सौंपी पंचायत अध्यक्ष की कमान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

गिद्धौर : मौरा के रोहित को मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने सौंपी पंचायत अध्यक्ष की कमान

 


मौरा/गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली संस्था संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने गिद्धौर प्रखण्ड के मौरा पंचायत निवासी रोहित कुमार झा को पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया है।  सामाजिक सत्कार्यों में रोहित के रूचि को देखते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू कुमार मिश्र ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा की उपस्थिति में यह पदभार सौंपा। प्रखण्ड अध्यक्ष ने रोहित को मनोनीत करते हुए बताया कि  निकटम भविष्य में प्रखण्डों के अन्य पंचायतों में भी अध्यक्ष की नियुक्ति कर फाउंडेशन को सशक्त बनाने के दिशा में कार्य किया जाएगा।

गिद्धौर के मौरा निवासी सुरेंद्र नाथ झा के पुत्र रोहित के मनोनयन पर फाउंडेशन के वरीय अधिकारी, व स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है।

इधर, अपने मनोनयन पर रोहित कु. झा ने फाउंडेशन के अध्यक्ष   सुशांत साईं सुन्दरम , जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा व प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू कुमार मिश्र का आभार जताते हुए फाउंडेशन द्वारा दिये गए दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की बात कही।


 

Post Top Ad -