झाझा थाना में जनता दरबार आयोजित, जमीनी विवाद के हुए निपटारे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

झाझा थाना में जनता दरबार आयोजित, जमीनी विवाद के हुए निपटारे

 



 झाझा/Jhajha (न्यूज़ डेस्क) :-


नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के कई फरियादियों ने अपनी जमीन विवाद को लेकर आवेदन देने झाझा थाना में लगे जनता दरबार पहुंचे। शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी अमित कुमार रंजन की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया था।

उक्त सन्दर्भ में  जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी श्री रंजन ने बताया कि नगर क्षेत्र के रीटायर्ड कॉलोनी की सुनैना देवी के आवेदन अनुसार  बगलगिर उसके जमीन पर जबरदस्ती घर बनाकर हड़पना चाहता है, इसलिए  इससे मुक्ति कराया जाए । इसे लेकर सीओ ने दोनों व्यक्तियों को जरूरी दस्तावेज लेकर अगले जनता दरबार में बुलाया है। वहीं,धोबियाकुरा गांव में भी जमीनी विवाद को लेकर धोबियाकुरा गांव निवासी  कपिलदेव रविदास व रानीकुरा गांव निवासी अशोक मंडल को जमीन से संबंधित ओरिजिनल दस्तावेज लेकर अगले जनता दरबार में बुलाया गया है, ताकि निपटारा किया जा सके।  इसके अलावा नगर क्षेत्र के बाबूबाक, अलकजरा समेत कई जगहों के लोगों ने अपने जमीनी विवाद को लेकर आवेदन दिया । 

मौके पर थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, एसआई मो. अब्दुल हलीम, राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय मिश्रा , लालचंद हेंब्रम के अलावा कई लोग मौजूद थे.

Responsive Advertisement