जमुई : कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित, संगठन मज़बूती पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 20 दिसंबर 2020

जमुई : कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित, संगठन मज़बूती पर हुई चर्चा

 


Jamui /जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- जमुई कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेनद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष असफर अहमद ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता उसके रीढ होते है। इसलिए पार्टी में हर कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्य कारी अध्यक्ष व विधान परिषद्सदस्य डा समीर कुमार सिंह के निर्देश पर हर जिले एवं पंचायतों में जाकर संगठन को मज़बूत करने का काम किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं एवं अन्य लोगों को पार्टी में जोडे तथा नीचे से ऊपर तक संगठन की मज़बूती प्रदान करें, ताकि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार हो।उन्होंने बताया कि देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने एवं देश को विकास की राहों पर ले जाने का काम कांग्रेस की देन है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस पार्टी में सबो को सम्मान मिलती है।कांग्रेस किसान सेल जमुई के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने कहा कि देश में विकास की नींव रखना एवं सभी तबके लोगों को तक विकास की बयार पहुंचाने का काम कांग्रेस की ही देन है। बैठक में संगठन की मज़बूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ गांव स्तर पर संगठन की मज़बूती के लिए नींव तैयार की गई।

मौके पर युवा नेता महेश सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला महासचिव निवास सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद देवी कुमारी , मकेश्वर यादव, ब्रह्मदेव पासवान, नितेशवर आजाद के अलावे दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Edited by : Abhishek Kr. Jha


#Jamui, #Politics, #GidhaurDotCom



Responsive Advertisement