जमुई : ABVP द्वारा निजी कोचिंग संस्थान ऑनलाइन माध्यम से आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

जमुई : ABVP द्वारा निजी कोचिंग संस्थान ऑनलाइन माध्यम से आयोजित

 

Jamui /जमुई (न्यूज़ डेस्क) :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा 25 दिसम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन नगर इकाई के द्वारा नगर में एक निजी कोचिंग संस्थान ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुआ । जिसका विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमुई के जिला प्रचार नवल केशव जी, मुंगेर जिला प्रमुख शंकर सिंह, नगर अध्यक्ष शैलेष कुमार नगर मंत्री राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया ।

वही, मंच संचालन शैलेष भारद्वाज ने किया । वही , मौके पर उपस्थित जिला प्रचार नवल केशव ने कहा कि जब से विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुआ है तब से आज तक विद्यार्थी परिषद देश की सेवा करती आ रही है युवा वर्ग छात्रों को नई दिशा देने की काम अभाविप करती है। 

 जिला प्रमुख शंकर सिंह ने कहा कि इस बार का राष्ट्रीय अधिवेशन कोविड के कारण सीमित लोगो को राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने का मौका मिला है जिसके कारण ऑनलाइन के माध्यम से पूरे देश भर में वर्चुअल आयोजन किया गया ।

नगर अध्यक्ष शैलेष कुमार और नगर मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि इस बार का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक महत्व रखता है। जब पूरा विश्व इस कोरोना जैसे महामारी से परेशान है। तो विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया ताकी पूरे विश्व को रास्ता दिखाया जाय। विद्यार्थी परिषद जब भी देश विश्व मे किसी भी प्रकार का संकट आया तो सही मार्ग दिखाने का काम किया। इस बार का भी अधिवेशन पूरे विश्व को रास्ता दिखाने का काम करेगा।

मौके पर कुंदन यादव, रोहित कुमार, गुलाब सिंह, सत्यम कुमार, मिथुन साह, अभिमन्यु कुमार, पप्पू यादव, रोहित राज,सिधांत सिन्हा,सनी कुमार,अमित सिन्हा, केशव कुमार, विश्वनाथ सिंह, मनीष कुमार, रोशन कुमार, रोहित कुमार और भी दर्जनों छात्र उपस्थित थे।



Responsive Advertisement