जमुई : निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित , बीमारियों से बचने के बताए उपाय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

जमुई : निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित , बीमारियों से बचने के बताए उपाय

 

जमुई/Jamui (रवि मिश्र) :- देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर जमुई जिले के लगमा ग्राम निवासी, प्रसिद्ध समाजसेवी अमरेंद्र कुमार अत्रि  द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लगमा ग्राम पर किया गया। 


इसके अन्तर्गत जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विशाल आनंद एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा सिंह के द्वारा सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की हड्डी एवं नेत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान एवं भविष्य में इन बीमारियों से बचने के उपायों को बताया गया। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा सिंह ने मोतियाबिंद के उपचार के लिए लोगों को सलाह एवं उपचार का आश्वासन दिया साथ ही लोगों को अपनी ओर से निःशुल्क जांच का प्रावधान किया। इस चिकित्सा शिविर में लोगों को मुफ्त में उपचार एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया।समाजसेवी अमरेंद्र कुमार अत्रि के अगुवाई में आयोजित इस शिविर को  लोगों ने जमकर तारीफ़ करते हुए बताया कि यह बेहद ही प्रशंसनीय कदम है जिसमें गरीब लोगों का मुफ्त में इलाज संभव हो पाया।ग्रामीणों में ख़ासकर महिलाओ एवं बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार अत्रि ने बताया मानव-सेवा ही सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Responsive Advertisement