गिद्धौर : छतरपुर मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध घायल, रामदासपुर का युवक गिरफ़्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 30 नवंबर 2020

गिद्धौर : छतरपुर मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध घायल, रामदासपुर का युवक गिरफ़्तार

गिद्धौर/ Gidhaur (न्यूज़ डेस्क) :-   गिद्धौर-झाझा मुख्यमार्ग स्थित छतरपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में 55 बर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान गिद्धौर निवासी कल्लू साव के रूप में होने पर तत्क्षण उनके परिजनों ने निजी क्लिनिक में उनका प्राथमिक उपचार कराया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री साव पतसंडा पंचायत के छतरपुर गांव से एक सत्संग में भाग लेकर लौट रहे थे कि इसी क्रम में झाझा थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव निवासी जद्दु सिंह के पुत्र विकास सिंह पैशन प्रो बाइक (बी.आर 46 डी 5406) पर सवार हो आ रहे थे, जो अनियंत्रित होकर पीछे से कल्लू साव को टक्कर मार दी।  बताया जाता है कि उक्त बाइक सवार श्री सिंह मादक पादर्थ का सेवन कर वाहन चला रहा थे, जिसे गिद्धौर पुलिस ने अपने गिरफ्त में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Post Top Ad -