झाझा विधानसभा : शान्त हुई महागठबंधन लहर, NDA ने फहराया जीत का ध्वज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 11 November 2020

झाझा विधानसभा : शान्त हुई महागठबंधन लहर, NDA ने फहराया जीत का ध्वज



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा 】:

जमुई जिले के अन्तर्गत आने वाली झाझा विधानसभा सीट को जेडीयू का गढ़ माना जाता रहा है। पिछले चुनाव में राजनीतिक पलटफेर होने से भाजपा ने यहां कमल खिलाया था, पर वर्ष 2020 के इस चुनाव में 242 झाझा विधानसभा सीट से जदयू के दामोदर रावत पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के राजेन्द्र प्रसाद को 1779 वोट से पराजित किया।

वहीं,  35 राउंड के मतगणना पश्चात जदयू के दामोदर रावत को 76,595 मत प्राप्त हुए। जबकि राजद प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद का ग्राफ 74816 वोट तक में ही सिमट कर रह गया।

वहीं, लोजपा की बात करें तो, उनके प्रत्याशी रबिन्द्र यादव को 11686 तथा बसपा के सारथी बिनोद यादव ने 13416 मत प्राप्त कर इस चुनावी रेस में विराम लिया है। इसके इतर मतदाताओं ने नोटा बटन पर 6274 वोट दिया।

बता दे,  बीजेपी के रबिंद्र यादव ने वर्ष 2015 के चुनाव में जेडीयू के दामोदर रावत को करीब 22 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। रबिंद्र यादव को 65 हजार 537, जबकि दामोदर रावत को 43 हजार 451 वोट मिले थे। झाझा विधानसभा सीट पर पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को मतदान हुआ था। इस दौरान 61.3 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे।

Post Top Ad