गिद्धौर में MLA श्रेयसी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 30 नवंबर 2020

गिद्धौर में MLA श्रेयसी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गोल्ड देने वाली अर्जुन अवॉर्डी श्रेयसी सिंह सोमवार दोपहर गिद्धौर पहुंची।  जमुई भाजपा (Jamui BJP) सीट से नव निर्वाचित विधायिका सुश्री श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बार अपने गृहनगर को लौटी।


इसी क्रम में गिद्धौर-जमुई मुख्य  राजमार्ग स्थित महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर (MCV Gidhaur) के निकट क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व बुके देकर गर्मजोशी के साथ उनका अभिनन्दन किया। सुश्री श्रेयसी के साथ उनकी मां बांका की पूर्व सांसद  पुतुल कुमारी (Putul Kumari) भी नजर आईं। स्वागताकांक्षी के रूप में मौके पर मौजूद प्रखंड प्रमुख शम्भु  केशरी, प्रखंड की वरिष्ठ भाजपा नेत्री आनंदिता शर्मा, कुणाल सिंह, कल्याण सिंह, कार्यकर्ता सोनू सिंह, प्रिंस राठौड़, लालो सिंह, कपिल साव, बिमल मिश्रा, लोजपा कार्यकर्ता चंदन सिंह, कुंवर माधव सिंह आदि ने श्रेयसी के उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की ।


इस दौरान अपने सम्बोधन में विधायिका श्रेयशी सिंह ने जमुई विधानसभा (Jamui VidhanSabha) क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए क्षेत्र को विकसित बनाने एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता के कसौटी पर खरा उतरने को प्रतिबद्धता दिखाई। 

इसके बाद एमएलए श्रेयसी का काफ़िला खुलते ही लाल कोठी रुका जहां वहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने श्रेयसी से मुलाक़ात कर क्षेत्रिय जानकारी साझा की।

Post Top Ad -