जमुई : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की अनूठी पहल, छठ व्रतियों में किया पूजन सामग्री का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

जमुई : मिलेनियम स्टार फाउंडेशन की अनूठी पहल, छठ व्रतियों में किया पूजन सामग्री का वितरण

जमुई (Jamui) : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) को मनाए जाने को लेकर सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन (Millennium Star Foundation) ने पहल करते हुए कोरोना (Corona) महामारी की वजह से आर्थिक रूप से प्रभावित छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा, सोनू कुमार मिश्रा एवं सुमन कुमार)
गिद्धौर (Gidhaur) प्रखंड के पतसंडा, बनझुलिया, कुमरडीह, धोबघट, जमुई (Jamui) प्रखंड के सुग्गी एवं झाझा प्रखंड के धमना गांव में कोरोना के कारण आर्थिक रूप से प्रभावित छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया गया।
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा, बिमल मिश्रा)
फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि सार्वजनिक सहयोग से व्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराया गया है।
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के किशोर कुमार दास)
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के आदित्य राज एवं अभिलाष कुमार)
गिद्धौर के माता फैब्रिक्स, किशन इंटरप्राइजेज, आशीष किराना, शंकर साव किराना एवं डॉ. पी. के. सिन्हा ईएनटी हॉस्पिटल के सहयोग से मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने संस्था के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम के नेतृत्व में यह पुनीत कार्य किया।
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मोहित राज)
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुन्दरम एवं अभिलाष कुमार)
वहीं, इस बारे में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम ने कहा कि छठ महापर्व बिहार एवं बिहारियात की एक परंपरा है।
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रोग्राम कोर्डिनेटर अक्षय कुमार सिंह एवं राहुल कुमार)
ऐसे में आर्थिक अभाव में किसी परिवार में छठ न हो यह दुखद होता, इसलिए हमारी संस्था जनसहयोग द्वारा वैसे परिवारों के मदद के लिए आगे आई जो वाकई इसके हकदार हैं।
(छठ व्रती को पूजन सामग्री देते मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के सोनू कुमार मिश्रा)
फाउंडेशन के इस मुहिम में माता फैब्रिक्स के एमडी प्रिंस राज, किशन इंटरप्राइजेज के किशन कुमार सिंह, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अक्षय कुमार सिंह एवं सक्रिय सदस्य सोनू कुमार मिश्रा, आदित्य राज, किशोर कुमार दास, मोहित राज, सुमन कुमार, अभिलाष कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक राज ने भी योगदान दिया।

Responsive Advertisement